script

राजशाही परिवार के ताने पर प्रियंका का कटाक्ष, दादी इंदिरा ने ही हटाईं थी राज घरानों की सुविधाएं

locationनई दिल्लीPublished: Mar 31, 2019 07:45:51 pm

Submitted by:

Mohit sharma

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा किया।
गांधी परिवार की तुलना राजशाही से करने पर प्रियंका ने भाजपा की निंदा की।
प्रियंका ने कहा कि उनके पूर्वजों ने खुद राजा महाराजाओं की राजशाही सुविधाएं हटाईं थी।

news

‘न्याय’ को लेकर प्रियंका का वार, उद्योगपतियों की कर्जमाफी के लिए मोदी सरकार पर कहां से आए 317 हजार करोड़

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान गांधी परिवार की तुलना राजशाही से करने पर प्रियंका ने भाजपा की निंदा की। उन्होंने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने राजशाही वाली सुविधाओं से परिवार को मुक्त रखा था। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वजों ने तो खुद राजा महाराजाओं की राजशाही सुविधाएं हटाईं थी। फिर वो खुद कैसे राजशाही परिवार हो सकते हैं?

‘न्याय’ को लेकर प्रियंका का वार, उद्योगपतियों की कर्जमाफी के लिए मोदी सरकार पर कहां से आए 317 हजार करोड़

 

हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की

साल 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महाराजाओं को दी जाने वाली सुविधाओं से अपने परिवार को दूर रखा था। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो पाता, अगर गांधी परिवार खुद को शाही परिवार के रूप में देखता। तीन दिवसीय प्रदेश दौरे पर निकलीं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी अयोध्या जाने से पहले अपने भाई व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी और मां व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली भी गईं। इस दौरान कांग्रेस महासचिव अयोध्या में प्रियंका एक मजार पर गईं और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की।

प्रियंका ने सुनी किसानों की समस्याएं, वीडियो ट्विट कर पूछा- सुन रहे हैं, प्रधानमंत्री जी?

उन्होंने प्रदेश में बनाए गए रोमियो स्क्वैड पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये युवा जोड़ों को प्रताड़ित करने के औजार बन गए हैं।

No data to display.

ट्रेंडिंग वीडियो