scriptप्रियंका ने सुनी किसानों की समस्याएं, वीडियो ट्विट कर पूछा- सुन रहे हैं, प्रधानमंत्री जी? | Priyanka gandhi targets pm modi by shearing video in twitter | Patrika News
राजनीति

प्रियंका ने सुनी किसानों की समस्याएं, वीडियो ट्विट कर पूछा- सुन रहे हैं, प्रधानमंत्री जी?

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं।
यहां तक कि प्रियंका गांधी मोदी सरकार को घेरने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही हैं।
हाल ही में प्रियंका ने ‘ट्विटर’ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है।

Mar 31, 2019 / 08:22 pm

Mohit sharma

priyanka gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही देश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं। यहां तक कि प्रियंका गांधी मोदी सरकार को घेरने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने ‘ट्विटर’ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट की वीडियो का कैप्शन ‘सुन रहे हैं, प्रधानमंत्री जी? लिखा है। वीडियो में प्रियंका गांधी किसानों की समस्याएं सुनती नजर आ रही हैं।

दरअसल, वीडियो में प्रियंका गांधी किसानों के बीच बैठी दिखाई दे रही हैं। किसान उनको अपनी समस्याओं के बारे में बात रहे हैं। एक किसान प्रियंका गांधी को बता रहा है कि कैसे उनकी फसलों को आवारा पशु खराब कर रहे हैं। किसान के अनुसार उनके परिवार को फसलों तक की रखवाल करनी पड़ रही है। आलम यह है कि दिन में घर की औरतें और रात को मर्द लोग खेतों की रखवाल करते हैं। यह वीडियो प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे का बताया जा रहा है। अयोध्या में कांग्रेस महासचिव किसानों, महिलाओं और बच्चों से मुखातिब हुई थीं।

राजशाही परिवार के ताने पर प्रियंका का कटाक्ष, दादी इंदिरा ने हटाईं थी राज घरानों की सुविधाएं

मोदी सरकार ने पांच साल सिर्फ झूठ बोला

आपको बता दें कि प्रियंका ने यहा पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश-विदेश तो खूब घूमे हैं, लेकिन आज तक वह अपने संसदीय क्षेत्र के एक भी गांव में नहीं जा सके हैं। उन्होंने कभी किसी गरीब को गले तक नहीं लगाया है। प्रियंका ने वहां मौजूद लोगों से पूछा, “क्या आपके खाते में 15 लाख डाले गए? मोदी सरकार ने पांच साल सिर्फ झूठ बोला है।”

Home / Political / प्रियंका ने सुनी किसानों की समस्याएं, वीडियो ट्विट कर पूछा- सुन रहे हैं, प्रधानमंत्री जी?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो