scriptप्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, बोलीं- पाकिस्तान बिरयानी खाने कौन गया था? | Priyanka gandhi says pm modi went to pakistan for biryani | Patrika News
राजनीति

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, बोलीं- पाकिस्तान बिरयानी खाने कौन गया था?

प्रियंका गांधी ने अयोध्या दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी साल 2015 में पाकिस्तान बिरयानी खाने गए थे।
पीएम मोदी 2015 में तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने पहुंचे थे।

नई दिल्लीMar 31, 2019 / 05:47 pm

Mohit sharma

news

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, बोलीं- पाकिस्तान बिरयानी खाने कौन गया था?

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी साल 2015 में पाकिस्तान बिरयानी खाने गए थे। दरअसल, यहां मीडिया से रूबरू हो रही प्रियंका गांधी से जब पूछा गया कि कांग्रेस के जीतने पर पाकिस्तान में पटाखें चलाए जाएंगे तो वह आक्रामक हो गईं। उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा कि पाकिस्तान में बिरयानी खाने तो वो गए थे। आपको बता दें कि पीएम मोदी 2015 में बगैर किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने पहुंचे थे।

राजशाही परिवार के ताने पर प्रियंका का कटाक्ष, दादी इंदिरा ने हटाईं थी राज घरानों की सुविधाएं

प्रियंका का ‘भावनात्मक सपना’

इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव ने सनबीम पब्लिक स्कूल के छात्रों से भी बातचीत की। प्रियंका ने यह भी कहा कि वो ऐसा भारत देखना चाहती हैं, जहां कोई किसी से यह न पूछे कि उसका धर्म क्या है। संवाद सत्र में भाग लेनेवाले एक कांग्रेस नेता ने शनिवार को कहा कि एक छात्रा ने प्रियंका से पूछा कि भारत के भविष्य के बारे में उनका सपना क्या है। जवाब में उन्होंने कहा कि भारत के लिए उनका ‘भावनात्मक सपना’ है। एक ऐसे भारत को देखने का सपना, जहां कोई किसी से यह न पूछे कि उसका धर्म क्या है। हिंदुत्व, ईसाइयत, इस्लाम या किसी अन्य धर्म के बारे में कोई सवाल न करे।

 

Home / Political / प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, बोलीं- पाकिस्तान बिरयानी खाने कौन गया था?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो