scriptवसूली के लिए घर-घर दस्तक | 9.77 crore rupees owed to electricity consumers | Patrika News
कोटा

वसूली के लिए घर-घर दस्तक

आमजन व सरकारी विभागों पर 9 करोड़ 77 लाख रुपए राशि बकाया चल रही है। पुरानी बकाया राशि वसूलने के लिए निगम के कर्मचारियों ने अब घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है।

कोटाOct 11, 2019 / 09:35 am

Dilip

9.77 crore rupees owed to electricity consumers

9.77 crore rupees owed to electricity consumers

रावतभाटा. पुरानी बकाया राशि वसूलने के लिए निगम के कर्मचारियों ने अब घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसके लिए फीडर इंचार्ज बकायदा घर-घर जा रहे हैं। उन्हें बकाया राशि जमा कराने का अनुरोध कर रहे हैं। उनसे किश्तों में बकाया राशि जमा कराने को कहा जा रहा है।
Read more: भामाशाह योजना में खेल: प्राइवेट अस्पतालों के हाथ से निकले 22.61 करोड़ तो मरीजों …
विद्युत वितरण निगम के आमजन व सरकारी विभागों पर 9 करोड़ 77 लाख रुपए राशि बकाया चल रही है। निगम के अधिकारियों की माने तो कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने सालों से राशि नहीं जमा कराई है। ऐसे उपभोक्ताओं के घरों पर फिडर इंचार्ज जा रहे हैं। उनसे बकाया राशि जमा कराने को कहा जा रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि निगम चाहे तो बिल जमा नहीं कराने वाले लोगों के कनेक्शन काट सकता है लेकिन कनेक्शन कटने के बाद कई उपभोक्ताओं का डर खत्म हो जाएगा, जिससे वे बकाया बिल जमा कराना पसंद नहीं करेंगे।
Read more: कोटा दशहरा मेले पुलिस ने जमकर मचाया बवाल, व्यापारियों को पीटा, सामान फेंके, महिलाओं से की अभद्रता
85 लाख रुपए वसूले
कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जो राशि जमा कराना चाहते हैं लेकिन
ज्यादा बिल होने के कारण राशि जमा नहीं करा पाते हैं। ऐसे में उनका बिल प्रतिमाह बढ़ता जाता है। दूसरी तरफ निगम की वसूली की राशि भी बढ़ती जा रही है। निगम ने किश्तों में राशि वसूलना शुरू किया तो लोगों पर बकाया बिल भी कम हुआ। किश्तों में अब तक 85 लाख रुपए वसूल लिए हैं।
5 हजार 926 कनेक्शन काटे
अगस्त तक 5 हजार 926 बिजली के कनेक्शन काटे दिए हैं। इनमें से कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं, जिनके कई सालों से बिजली के बिल बकाया चल रहे हैं। हालांकि बिजली के बिल जमा कराने के लिए पूर्व में उक्त उपभोक्ताओं को नोटिस भी दिया लेकिन उन्होंने राशि जमा नहीं कराई। आखिर में उनके कनेक्शन काटे गए। यदि अब भी उक्त उपभोक्ताओं ने राशि जमा नहीं कराई तो कुकी की कार्रवाई की जाएगी।
सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतों पर राशि बकाया
निगम की सबसे ज्यादा बकाया राशि 25 ग्राम पंचायतों पर है। यह राशि 16 लाख 95 हजार है। इसी तरह से 7 लाख 1 हजार बीएसएनएल, 2 लाख 65 हजार पुलिस विभाग, 6 लाख 90 हजार सिंचाई विभाग व 6 लाख 76 हजार अस्पतालों पर राशि बकाया चल रही है।
5 हजार से ज्यादा को नोटिस
विद्युत निगम के जेईएन महावीर बैसला ने बताया कि जिन लोगों पर 5 हजार से ज्यादा राशि बकाया चल रही है। उन्हें नोटिस देकर सातदिन में राशि जमा कराने को कहा जा रहा है। कई लोगों को बिजली के बिलों पर सील लगाकर पुरानी बकाया राशि जमा कराने को कहा जा रहा है।
वर्जन
जिन लोगों पर पुरानी राशि बकाया चल रही है। उनके घर फीडर इंचार्ज को भेजा रहा है। फीडर इंचार्ज उन्हें पुरानी राशि बकाया जमा कराने की कह रहे हैं।
बीएल मेघवाल, एईएन, विद्युत वितरण निगम, रावतभाटा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो