script

यूपी के सहारनपुर में एक ऐसा पेड़ जिस पर लगते हैं 121 तरह के आम, देखकर रह जाएंगे हैरान

locationसहारनपुरPublished: Jun 29, 2021 10:21:18 am

Submitted by:

shivmani tyagi

यूपी के सहारनपुर में है आम का यह पेड़
पांच साल पहले वैज्ञानिकों ने किया था शोध

mangio.jpg

mango

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur) जरा सोचिए आम के एक पेड़ ( mango trees ) पर कितने प्रकार के आम लग सकते हैं ? आपका जवाब यही होगा कि एक पेड़ पर एक ही तरह के आम लगेंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिस पर 121 तरह के अलग-अलग आम लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें

यूपी में महज 190 नए कोरोनावायरस केस, इन चार में हो रहा है जीनोम सिक्वेंसिंग जांच

यह पेड़ सहारनपुर के कंपनी बाग में स्थित है। आज से करीब पांच वर्ष पहले इस पेड़ पर कृषि वैज्ञानिकों ने एक प्रैक्टिकल किया था। उस प्रैक्टिकल में आम ( Mango ) के इस पेड़ की अलग-अलग शाखाओं पर 121 तरह की प्रजातियों की कलम यानी ब्रांच लगाई गई थी। वैज्ञानिकों का यह परीक्षण सफल हुआ और इस पेड़ पर इन कलम से अलग अलग तरह की शाखाएं निकलने लगी। बाद में इन सभी पर फल आने लगे। अब इस आम के एक पेड़ ही अलग-अलग तरह के आम आते हैं।
यह भी पढ़ें

सीएम योगी का छोटे जिलों को तोहफा, 11 जिलों में बीएसएल-2 लैब शुरू अब कोरोना जांच होगी तेज

सहारनपुर औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के तत्कालीन संयुक्त निदेशक राजेंद्र कुमार प्रसाद ने यह प्रयोग किया था। इस प्रयोग के बाद से ही इस आम के पेड़ पर 121 तरह के अलग-अलग प्रजातियों के आम लगते आ रहे हैं। औद्योगिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र सहारनपुर के उपनिदेशक जयकरण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बार भी इस आम के एक ही पेड़ पर दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रामकेला, आम्रपाली, सहारनपुर अरूण, सहारनपुर वरुण, सहारनपुर सौरभ, सहारनपुर गौरव, सहारनपुर राजीव, लखनऊ सफेदा, टॉमी एटकिंग्स, पूसा, सूर्या, सेंसेशन, रटोल, कलमी, मालदा, मुंबई स्मिथ, मैंगी फेरा, जालोनिया, गोला, बुलंदशहर, लरनकू, एलआर स्पेशल, आलमपुर बेनिसा, असोजिया और देवबंद समेत करीब 121 प्रजातियों के आम लगे हुए हैं। अब इस आम के वृक्ष को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल कराए जाने की पहल की जा रही है।

करीब 10 वर्ष पुराना है पेड़
जिस पेड़ पांच वर्ष पहले यह शोध किया गया था उसकी उम्र करीब 10 वर्ष है। इस पेड़ की शाखाओं पर अलग-अलग कलमें उगाई गई थी और अब इन्हीं कलमों की वजह से एक ही पेड़ अलग-अलग तरह के फल दे रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो